गायघाट में एक अज्ञात शव बरामद – जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -गायघाट थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर – दरभंगा नेशनल हाईवे पर बेरुआ पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव की सूचना मिलने के बाद आसपास लोगो की भारी भीर उमर परी, हालाकि शव की पहचान अबतक नही हो पाई है. इधर स्थानीय लोगो के द्वारा शव बरामदगी की सूचना गायघाट थाना की पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त स्थल को सील करते हुए मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त करवाने लग गई. इधर एफएसएल की टीम पहुंची और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दी. शव बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों में चर्चाएं बनी हुई है.

इधर प्रशिक्षु डीएसपी सह गायघाट एसएचओ पूजा कुमारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, फॉरेंसिक टीम अपना काम कर रही है व पुलिस शव का शिनाख्त करवाने में लगी हुई है साथ ही मृत्यु का कारण पता कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article