रफीगंज थाना की पुलिस ने एक मानव तस्करी गिरोह का किया पर्दफास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- औरंगाबाद,रफीगंज थाना की पुलिस ने एक मानव तस्करी गिरोह का पर्दफास किया है और उसके गिरफ्त में आकर भाग गई नाबालिग को बरामद किया है। सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी 2 अमित कुमार ने बताया कि रफीगंज के एक मुहल्ले से एक नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना रफीगंज थाने में दर्ज की गई। दर्ज सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और छह दिनों के अंदर चेन्नई से नाबालिग को बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद नाबालिग ने बताया कि उसकी चाची ने ही नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेच दिया था। बनारस में होश आने पर उसने चेन्नई की तीन पकड़ ली और चेन्नई पहुंचकर स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस के पास पहुंची और वहां से यहां की पुलिस ने बरामद कर लाया। एसडीपीओ ने बताया कि नाबालिग के बयान पर मानव तस्करी में लिप्त उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है और मानव तस्कर गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है जिसके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article