पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार व विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड में है !जिसको लेकर पुलिस लगातार शहर में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है !वही आज मिशन सुरक्षा के तहत सजौर थाना ने एक व्यक्ति को 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 7 कारतूस एवं विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया! बतादें की भागलपुर पुलिस को सूचना मिली की सजौर थाना के ग्राम फुलवरिया में, एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है तथा हथियार भी रखता है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम ने छापेमारी करते हुए देशी पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस एंव विदेशी शराब के साथ भवेश कुमार सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया।यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था ने दी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article