ट्रक चालक को हथियार के दम पर लूटने वाले दो आरोपियों को मोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: दो ट्रक चालकों से हथियार के दम पर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने के पुलिस ने की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर लहुरबारी गांव के समीप दो ट्रकों को पंचर कर हथियार के बल पर चालकों से कुल 36 हजार लूट मामलें में एक वर्ष बाद मोहनिया पुलिस को सफलता मिला हैं।

इस मामले में मोहनिया थाने की पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी शिवसागर थाना स्थित अयोध्या प्रसाद यादव के पुत्र कन्हैया यादव व कुदरा थाना क्षेत्र के पटखवलिया गांव निवासी बनशरोपन यादव के पुत्र रोशन कुमार शामिल है। इसकी जानकारी मोहनिया पुलिस ने दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article