बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग से युवक को लगी गोली…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली है। इस कारण से इलाके में हरकंप मच गया घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव की है।

आपको बता दे कि बिजुलिया गांव में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भिड़ में मौजूद किसी ने फायरिंग कर दी और विसर्जन देख रहे बिजुलिया गांव निवासी मणि भूषण महतो का 21 वर्षीय बेटे धीरज कुमार को गोली लग गई।

घायल धीरज को पहले खोदावंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। परिवार के सदस्य एंबुलेंस से घायल को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article