मसौढ़ी में पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीया महिला का शव, परिजनों में मजा हड़कंप।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  मसौढ़ी में अपराध का कहर देखने को मिला है।एक अज्ञात महिला की शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दे की पूरा  मामला धनरुआ थाना के ओरियारा गांव स्थित गोपाल टोला का है। जहां शनिवार की शाम बेर के एक पेड़ से झूलता हुआ 40 वर्षीया एक अज्ञात महिला की शव को पुलिस ने बरामद किया। जमीन से करीब 30 फिट की ऊंचाई पर पेड़ की एक टहनी पर लटका महिला का शव देख स्थानीय ग्रामीण अवाक् रह गए।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को काफी मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारी और बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि उक्त महिला की हत्यारों ने किसी दूसरी जगह गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में इस घटना को ख़ुदकुशी का रूप देने के लिए उसके गले में रस्सी बांध उसे उक्त पेड़ से लटका दिया।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में कम से कम आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। फ़िलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इधर इस संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article