मुंगेर में STF और पुलीस कि सयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित अवैध हथियार बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – मुंगेर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरजुआ तौफीर दियारा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैद्य हथियार निर्माण किया जा रहा है,इस सूचना के बाद STF और पुलीस कि टीम ने बताए गए स्थान पर सयुक्त छापेमारी के लिए घेरा बंदी की तो कुछ लोग पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे जिसके बाद शास्त्र बल के सहयोग से गिरोह के सरगना सहित छः लोगों को गिरफतार किया गया।

गिरफतार लोगों में सुबोध यादव, बेचो यादव, बटोरन यादव, सर्वेश यादव, रूकेश यादव और मिठ्ठू यादव है। पूछताछ में इनलोगो ने पुलिस को बताया कि इस अवैद्य हथियार निर्माण गिरोह का सरगना सुबोध यादव जिसके सरंक्षण में बांकी के अवैध हथियार निर्माण का कार्य करते है। पुलिस ने मौके पर से दो देशी, चार जिन्दा कारतूस, बारह खोखा, छः बेस मशीन, सात पिस अर्द्ध निर्मित देशी कट्टा का बॉडी, पांच पिस बैरल, तीन पिस ट्रिगर और एक हैंड ड्रील मशीन के साथ अवैद्य हथियार बनाने का ढेर सारा औजार बरामद किया है। इस मामले में डीएसपी अभिषेक ने मुफस्सिल थाना परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को सारी जानकारी दी और ये भी बताया कि गिरफ्तार लोगों में कुछ लोगो का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article