नालंदा- परवलपुर पुलिस ने लूटकांड का 36 घंटे में किया उद्भेदन,नालंदा और पटना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन लुटेरे को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पिछले 26 तारीख को परवलपुर थाना क्षेत्र के परवलपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसाय सुरेश प्रसाद वर्मा के साथ लूटकांड का पुलिस ने 36 घंटे सफल उद्वेदन कर लिया है। दरअसल 26 फरवरी को तीन हथियारबंद लुटेरों ने हथियार के बल पर परबलपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसाय के दुकान में घुसकर लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने जप्त मोटरसाइकिल और प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम का गठन करते हुए नालंदा और पटना क्षेत्र के इलाकों से कुल तीन लुटेरों को 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के पास से लूटी हुई सोने की अंगूठी 30 सोने की चेन दो घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस,मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार लुटेरों की अपराधिक कुंडली खंगालने में जुट गई है । उक्त बातों की जानकारी एसडीपीओ रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article