लोकसभा सीट पर बोले उपेंद्र कुशवाहा आज भी जादू चलता है जीत तो मिलेगी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के रोहतास में काराकाट के एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार समाप्त होने के बाद कहा है कि पहले चरण के तरह ही इस चरण में भी प्रधानमंत्री मोदी जी के काम का जादू चलेगा ।

तथा दूसरे चरण में भी पूरी तरह से नरेंद्र मोदी का इफेक्ट देखने को मिलेगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम बोलता है वह जो वादा करते हैं, उसे निभाते हैं यही कारण है कि दूसरे चरण के मतदान के लिए भी पूरा माहौल एनडीए के पक्ष में है।

किशनगंज, कटिहार, बांका, पूर्णिया तथा भागलपुर में इस बार एनडीए और बेहतर प्रदर्शन करेगी उहोंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की तथा कहा कि गर्मी का मौसम है लेकिन फिर भी हमें मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए अगर एक बार घर से निकलकर बेहतर भारत के निर्माण के लिए मतदान करेंगे, तो 5 साल देश का विकास आसान हो जाएगा उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी पूरा माहौल एनडीए के पक्ष में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article