सीएसपी संचालक से 11 लाख 82हजार रुपए लूट कांड का पुलिस ने खुलासा, दो गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूर्णिया :  कसबा थाना के कुल्लाखास में सीएसपी संचालक से 11 लाख 82000 रुपए लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जहां दो लुटेरा बेचन पासवान और मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। वही लुटेरों के पास से 3 लाख 40000 रुपए भी बरामद किया है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 21 मार्च को कस्बा थाना के कुल्लाखास मिलन चौक के पास पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात अपराध कर्मियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 11 लाख 82 हजार रुपए, आधार कार्ड और आई कार्ड लूट लिया था। इस बाबत कस्बा थाना कांड संख्या 75/ 24 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई थी। इसके उद्भेदन के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था । पुलिस ने दो लुटेरे बेचन पासवान और मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है ।.इसके पास से लूटा गया 3 लाख 40 हजार रुपए भी बरामद किया गया है। बेचैन पासवान पर 11 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों अपराधियों ने लूट कांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article