बाढ़ पीड़ितों के लिए सुखा राशन वितरण की तैयारी में लगा जिला प्रशासन, फूड पैकेट हो रहे तैयार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगरे में बाढ़ रिटर्न ने लोगों को दाने दाने को मोहताज कर दिया । जिसको लेकर कहीं जाम तो कहीं आंदोलन के मूड में बाढ़ पीड़ित दिख रहे है। पर इस बीच जो अच्छी खबर सामने आई बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन वितरण को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी बड़ी तेजी से कार्रवाई की जा रही है । मुंगेर संग्रहालय के सभागार में कर्मियों के द्वारा तीन शिफ्ट में काम कर फूड पैकेट तैयार किया जा रहा है ।

इस फूड पैकेट में ढाई किलो चुरा , आधा किलो चीनी , चना और गुड़ के साथ हेलोजन टैबलेट पैक किया जा रहा है। मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया की जिला के पांच प्रखंडों में बाढ़ की तबाही देखी जा रही है। जिसको ले जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार का दिक्कत न हो इसके लिय जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। अब तक 15 हजार पॉलिथिन बांटा जा चुका है। 12 हजार फूड पैकेट को स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के निगरानी में वितरण करवाया जा चुका है। डॉक्टरों की टीम सभी जगह दौड़ा कर रही है । जहां आवश्यकता हो तरह वहां तुरंत राहत पहुंचवाने का काम किया जा रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article