अच्छा काम किए होंगे पब्लिक से भेंट किए होंगे तो जीतेंगे ललन सिंह पर बोलने लगे आनंत सिंह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर :  गोपालपुर विधानसभा से जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया, दरअसल अनंत सिंह हाल में ही 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं इसके बाद वो मीडिया में अपने बयानों से काफी सुर्खियां बटोर है इसपर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह सीधे सपाटे लोग हैं कम पढ़े लिखे हैं आदमी हैं। हम क्या बोल सकते हैं, उनको निकाला है पैरोल पर ललन सिंह ने अपने प्रचार के लिए।

अनंत सिंह अलबल बकता है इसलिए उसका वोटवा भागता है। अनंत सिंह अलबल बकेगा तो कोई बर्दाश्त करेगा। उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा अगर काम हुआ होगा दो टर्म रहे हैं हमारे ललन बाबू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं हम लोग के गार्जियन है, अगर अच्छा काम किए होंगे पब्लिक से भेंट किए होंगे तो जीतेगा, उसको कोई रोक सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article