अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया पर पलटी बाइक,चालक की हुई मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के गार्रा गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया पर जा गिरा जिससे पुलिया का सरिया उसके सिर में घुस गया। घटना के बाद लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए जहां पर पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतक व्यक्ति मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वास गांव निवासी राम प्रवेश पांडेय बताये जा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article