मुजफ्फरपुर के दरभंगा NH 57 पर देखते हीं देखते धूं धूं कर जलने लगी गाड़ी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK– मुजफ्फरपुर – दरभंगा NH 57 स्थित गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरि के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक कार में आग लग और देखते ही देखते कार धूं धूं कर जलने लगी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालाकि इस घटना में किसी के हताहत होने की बाद सामने नही आई है. जानकारी के अनुसार गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी मैदान के समीप NH 57पर एक कार दरभंगा की तरफ जा रही थी तभी अचानक पुल से टकराने के बाद सड़क किनारे नीचे जा गिरी और अचानक से कार में आग लग गई, हालाकि कार में बैठे लोगो ने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई.

 

वही मामले पर गायघाट थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया की सूचना मिली कि बरुआरी के समीप एक गाड़ी पुल से टकराई और आग लग गई, लेकिन जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तबतक कार में बैठे सभी लोग जा चुके थे, हालाकि पुलिस उक्त कार को जब्त कर ली है लेकिन पता नही चल पा रहा है की गाड़ी किसकी है, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article