गयाजी एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग से मिला 110 ग्राम सोना, कोलकाता में यात्री गिरफ्तार !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क : गयाजी एयरपोर्ट पर बुधवार को सुरक्षा जांच के दौरान 110 ग्राम सोने का बिस्किट बरामद होने का मामला सामने आया है। संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद सीआईएसएफ ने बैग को जांच के लिए रोक लिया, लेकिन तब तक यात्री कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से रवाना हो चुका था। सोने की पुष्टि होने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।


गयाजी से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाले एक यात्री के बैग की हाई सिक्योरिटी स्कैनर से जांच की जा रही थी। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच की गई। जांच में 110 ग्राम सोने का बिस्किट होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई और कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को पकड़ लिया गया। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।


गयाजी एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू होने के बीच सोने की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article