अब मार्केट में आ गया है सुगर फ्री आम, डायबिटीज के मरीज को अब टेंशन नहीं….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- हमारे देश में हर दिन डायबिटीज के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में डायबिटीज होने की वजह से अक्सर मरीज मीठा खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं. आम के सीजन में भी वो आम का स्वाद नहीं ले पाते हैं. ऐसे में इस साल डायबिटीज के गंभीर से गंभीर मरीज भी आम खाने की कसर पूरी कर सकेंगे. दिल खोलकर वे इस बार आम खा सकेंगे. दरअसल मार्केट में आ गया है उनके लिए शुगर फ्री आम. इस आम का नाम है अंबिका.

इस आम की खासियत यह है कि इसे आप एक दिन में चाहे जितना खा लें आपका शुगर स्तर एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ेगा. यह आम बिल्कुल भी मीठा नहीं होता है, लेकिन खाने में पूरा आम का स्वाद देता है. यह एक रंगीन आम है. इस आम को अपने बगीचे पर लगाया है मलिहाबाद के मशहूर किसान अफताब ने. उनके पास इस बार अंबिका आम की मांग भी देश के साथ ही विदेशों तक से आ रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article