आपसी विवाद में पत्नी ने सिपाही पति को दिया जहर, क्या है सच्चाई?मामले की जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -खबर कैमूर से है जहां पर कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर में आपसी विवाद को लेकर पत्नी ने अपने ही सिपाही पति की जहर देकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दी। मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवास महेंद्र पाल का पुत्र विनोद पाल बताया जा रहा है। मृतक के पिता महेंद्र पाल ने बताया कि सन 2015 में विनोद पाल की बिहार पुलिस में नौकरी लगी इसके बाद वह गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग में शादी कर लिया।

इसके बाद से लगातार दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो रहे था। वहीं छोटी-छोटी बातों को लेकर लगातार हो रहे विवाद के कारण पत्नी ने जहर देकर विनोद की हत्या कर दी। उसका चेहरा काला हो गया है। वहीं पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पत्नी ने हत्या की बात से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article