आलमपुर गांव में नहर में डूबी महिला का 24 घंटे के बाद मिला शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – औरंगाबाद फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव स्थित नहर में डूबी महिला सबिता देवी के शव को पुलिस ने 24 घंटे के बाद बरामद किया है। शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

इधर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए देव थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा निवासी मृतका के भाई अमित कुमार ने बताया कि उनके जीजाजी 5 भाई है और एक महीना पहले जमीन बटवारा में बहन के हिस्से खेत आ गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बस उसी बात को लेकर बराबर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बहन के साथ मारपीट न हो इसको लेकर बैठक भी उसके ससुराल वालों के साथ की गई। लेकिन लगातार उसके साथ मारपीट किया जाता था। मारपीट होता देख बहन को अलग घर बना दिया गया। ताकि वह वहां रह सके। इसी बीच कल सोमवार को सुबह उसका फोन आया कि घर में रहने जा रहे है तब ससुराल में मारपीट की जा रही है।अमित ने बताया कि बहन के दो देवर और दो गोतनी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और नहर में फेंक दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article