रोहतास में घूसखोरी पर बड़ा वार, सहकारिता पदाधिकारी 10 हजार लेते गिरफ्तार

Tough on corruption: A bribe of 10,000 landed him in jail

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग ने शुक्रवार को एक सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत की मांग
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी पैक्स गोदाम के सत्यापन के नाम पर पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान होकर प्रबंधक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने पहले मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जनार्दन कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने सासाराम स्थित उनके आवास की तलाशी भी ली, हालांकि वहां से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई
जानकारी के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभी तक कुल 49 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जिसमें यह ट्रैप संबंधी 44वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 40 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 13,01,000/- (तेरह लाख एक हजार) रूपये है। निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं आम लोग निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।
(रिपोर्ट: दिवाकर तिवारी, रोहतास)

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article