एनटीपीसी पंप हाउस के 55 वर्षीय कर्मी की हीटर तापने के दौरान चक्कर आने पर गिरने से हुई मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर कहलगांव के एनटीपीसी पंप हाउस के आमापुर के 55 वर्षीय कर्मी सत्यनारायण मंडल का काम करने के ही दौरान हीटर तापने के वक्त चक्कर आया और वह सीधे माथे के बल जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी आनन फानन में उसे एनटीपीसी कहलगांव के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया वही मृतक के पुत्र ने बताया कि हम लोगों को यह जानकारी घटना के तकरीबन 1 घंटे बाद चली जब हम लोग अस्पताल गए तो वहां मेरे पिताजी की मौत हो चुकी थी, अब देखने वाली बात यह होगी कि एनटीपीसी कहलगांव के विभाग के लोग इस पर क्या संज्ञान लेती हैं और इस कर्मी को एनटीपीसी विभाग की ओर से क्या सहायता मिल पाती है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article