- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- कांग्रेस ने रविवार यानी आज आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को चुनाव अधिकारी निशाना बना रहे हैं और दावा किया कि बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई. जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं को ‘स्वतंत्र रूप से’ घूमने की इजाजत दी जा रही है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
खड़गे ने शनिवार को बिहार के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था. कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में दावा किया, ‘केरल में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई और अब बिहार के समस्तीपुर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई है.’
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

