कड़ाके की ठंड मे अलाव ही एक सहारा,मुख्यालय सहित कई जगहो पर जलाया गया अलाव।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में ठंड का मौसम अब पूरे अपने शबाब पर आ चुका है। गलन व सर्द हवाओं से आम जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। स्थिति यह है कि सुबह शाम के वक्त कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की सफेद चादर फैल जा रही है। शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ठंड से काप रहे लोगों को गर्म कपड़े से भी राहत नहीं मिल पा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ठंड से ठिठुरते लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। इधर लगभग चार-पांच दिनों से धूप भी नहीं निकल रहा है। इस सर्द में गलन काफी बढ़ गई है। इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए भगवानपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष ने प्रखंड मुख्यालय के मेन चौक सहित कई जगहों पर अलाव जलवाया है। जलते अलाव को तापकर गांव व प्रखंड के लोग मुखिया के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

बता दे की भगवानपुर पंचायत के मुखिया पद पर जब से चुने गए हैं श्री पांडे तब से पंचायत में विकास को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। पंचायत के लोगों ने बताया कि भगवानपुर पंचायत के साथ ही साथ भगवानपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष पद पर रहते हुए सभी मुखिया को अपने-अपने पंचायत में विकास करने की नसीहत भी देते रहते हैं। भगवानपुर प्रखंड के लोगों ने बताया कि भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर पंचायत के मुखिया पद पर बने उपेंद्र पांडे को लगभग ढाई साल हो गए यही ढाई साल में लगभग पंचायत का चौमुखी विकास करने की भरपूर कोशिश करते आ रहे हैं। बता दे की मुखिया उपेंद्र पांडे पिछले दो टर्म से भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष के पद पर भी बने हुए हैं। और किसानो का किसी भी किसानी समस्या का तुरंत निवारण करने की भरपूर कोशिश करते रहते हैं। लिहाजा यही वजह है कि क्षेत्र की जनता इन्हें मुखिया पद पर भी अपना मताधिकार देकर पंचायत का कमान सौंपी हुई है।

इस संबंध में ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के दुकानदार व राहगीर इस आग के अलावा को ताप अपने शरीर को राहत दी है। दुकानदारों में पप्पू बारी, रंजीत बारी, सुनील सेठ, भारत चंद्रवंशी, बेचू माली सहित आदि कई राहगीर एवं दुकानदारों ने मुखिया का खूब प्रशंसा किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article