कार्य कर रहे मजदूर युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  कार्य कर रहे एक मजदूर युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के सोनहन थाना अंतर्गत तरहनी गांव का बताया जाता है। जहां काम कर रहे मजदूर युवक को बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली से घायल हुए युवक तरहनी गयं निवासी गणेश साह पिता अवधेश साह बताया जाता है। युवक के हाथ और पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस आचार संहिता में मूकदर्शक बनी हुई है। इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सदर अस्पताल में युवक का हाल-चाल जानकर घायल मजदूर युवक का बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर की टीम से बात कर आर्थिक सहयोग किया और इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस दिया। गौरतलब है कि पिता की मौत के बाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण मजदूर युवक करता था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article