ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी घर मे लगी आग, एक परिवार के 6 सदस्यों कि जलकर मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रोहतास :  कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें चार बच्चे सहित 6 दर्दनाक की मौत हो गई। मृतको में दो महिला, तीन बच्चियों तथा एक बच्चा शामिल है। वही एक दो साल की बच्ची मोती कुमारी झुलस गई है। उसे सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि आज दोपहर सासाराम के कछवा ओपी के इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान बगल के ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली तथा घर में आग फैल गई। आग फैलने देख घर के लोग आग बुझाने में लग गए।

लेकिन आज पर काबू नहीं पाया जा सका और अंततः आग में देव चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्रियां, एक पुत्र मोहॉ कुमार तथा पुष्पा देवी की ननद माया देवी की भी झुलसने से मौत हो गई। वहीं देव चौधरी की एक छोटी पुत्री मोती कुमारी को सासाराम के सदर अस्पताल में लाया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई हैं तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। सदर अस्पताल में एक बच्ची का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति भी नाजुक बताई जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article