- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा, आज फिर एक ट्रक और मिनी हाईवा में जोरदार टक्कर हुआ जिससे मिनी हाईवा चालक बुरी तरह घायल हो गया, बालू लदा मिनी हाईवा जो बांका की ओर से भागलपुर जा रहा था इसी क्रम में भागलपुर की ओर से खाली ट्रक काफी तेजी से आ रहा था, दोनों में जोरदार टक्कर हो गई.यह घटना कजरेली थाना अंतर्गत अमरपुर भागलपुर रोड में हुई है .घटना की जानकारी मिलते ही कजरैली थाना और जगदीशपुर थाना पहुंची और घायल मिनी हाईवा चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, घायल युवक असरगंज का रहने वाला बताया जा रहा है, वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा, ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है और ट्रक के नंबर के हिसाब से ट्रक मालिक का पता लगाकर पूछताछ की जा रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

