केके पाठक ने शिक्षक की लापरवाही को देखते हुए दिया आदेश, मचा बवाल…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- केके पाठक ने एक बार फिर से आदेश दे कर शिक्षकों की टेंशन बढ़ा दी है।इस्लामपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय संडा का निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय के आधा दर्जन शिक्षक व शिक्षिका अनुपस्थित पाए गए।बता दे की  यह निरीक्षण बीआरपी इस्लामपुर की रिंकी कुमारी ने किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रीति कुमारी व शिक्षक अनिल कुमार ही उपस्थित पाए गए। विद्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए शिक्षक संटू कुमार, श्याम कुमार, अली अकबर, प्रीति वमा व प्रियांशु विद्या शामिल थे। डीईओ ने बीआरपी के रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय से बिना सूचना गायब होना कार्य के प्रति लापरवाही व मनमानी रवैया है। अत: बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article