केसी त्यागी ने विपक्ष पर बोला हमला चुनाव आयोग से करवाई की मांग कि

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पटना एयरपोर्ट पहुँचे जहाँ उन्होंने विपक्ष पर बड़ा बयान दिया, केसी त्यागी ने कहा इस चुनाव में जितनी शब्दों की मर्यादा खराब हुई है मैं चाहता हूं चुनाव आयोग अपने दांत दिखाएं और ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाई करे, जो शब्दों की मर्यादा और लोकतंत्र के परंपरा को समाप्त कर रहे हैं।

वही तेजस्वी यादव द्वारा चिराग पासवान पर दिए गए बयान को लेकर केसी त्यागी ने कहा इस तरह की भाषा राजनीति में इस्तेमाल करने के पक्ष में नहीं हूं। कौन ऐसा पॉलिटिकल घर है जिसके घर में आग नहीं लगी हुई है,वो अपने घर में भी झांक कर देखे। तेजस्वी की तबियत खराब रहने पर केसी त्यागी ने उनके स्वास्थ्य होने की कामना की। केसी त्यागी ने आगे कहा पिछली बार एक सीट आई थी इस बार हो सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महागठबंधन को उस सीट से भी हाथ धोना पड़े। वही बिहार में बड़े-बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार करने को लेकर कहा चुनाव में सभी दलों के नेता पार्टिसिपेट करेंगे ये सभी जगह होता है, प्रधानमंत्री का असर तो समूचे देश में पर रहा है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article