- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK-कैमूर जिला के छह अपराधियों के खिलाफ बिहार सरकार ने 25 हजार रुपए इनाम का घोषणा किया। कैमूर पुलिस ने जिन छह अपराधियों के नाम घोषणा किया है। उसमे हत्या मामले में फरार दुर्गावती थानाक्षेत्र के दरौली के रहनेवाले मनोज सिंह उर्फ लखन सिंह उर्फ अमर सिंह है। वहीं दोहरे हत्याकांड में फरार मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी डिंपल सिंह है।
वहीं हत्याकांड में फरार चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अजित यादव है। हत्याकांड मामले में ही फरार चल रहे भगवानपुर गांव के शहनाज अंसारी और भभुआ थाना क्षेत्र के सिवों गांव निवासी गुड्डू गोंड़ है। सभी अपराधियों के ऊपर सरकार ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसकी जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने दिया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
