कैमूर पहुंचे जलवायु वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने फीता काटकर 75 वां वन महोत्सव का किया उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर,कैमूर पहुंचे जलवायु वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा फिता काटकर वन महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पहाड़ के अंदर एवं बाहर कुल मिलाकर 4 करोड़ 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त माह में पौधे लगाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी सभी पदाधिकारीयों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों लोगों का यह संकल्प है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए जिससे जलवायु परिवर्तन के खतरे से बचा जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि 50 लख रुपए की लागत से भभुआ सिटी पार्क का जिर्णोद्धार किया जाएगा। कैमूर में कुल मिलाकर 15 लाख पौधे इस साल लगाए जाएंगे। जिसमें जंगल के अंदर 742000, नहर तट पर 46000, कृषि वानिकी, मनरेगा, जीविका दीदी, सरकारी विद्यालय और गैर सरकारी विद्यालय में 7 लाख 11000 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article