कोलकाता में पीएम मोदी गरजे, इनकी आने वाली पीढ़ियां भी 100 बार सोचेंगी’, CAA को लेकर कहीं बड़ी बात…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूरे देश भर में छठे चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है और अब सातवें चरण का चुनाव होना बाकी है। बता दे की इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जबसे आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया, हमने रेलवे, एक्सप्रेस वे, वाटर वे, एयरपोर्ट हर तरह से पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए काम किया है। कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत विकसित होने के रास्ते पर चल पड़ा है। इस विकास का सबसे मजबूत पिलर हमारा पूर्वी भारत है। पिछले 10 साल में भाजपा सरकार ने जितना पूर्वी भारत पर खर्च किया है, उतना पिछले 60-70 साल में भी नहीं हुआ था। आजादी के पहले एक समय वो भी था जब बंगाल लाखों देशवासियों को रोजगार देता था। आज बंगाल में ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद हैं, यहां से नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article