News PR Live
आवाज जनता की

खगड़िया में नदियों का बढ़ा जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में कई नदियों का जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। परबत्ता प्रखंड का हाल बुरा है। यहां के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। नदी के किनारे बसे कई गांवों में निवास करने वाले लोगों के लिये परेशानी दुगुनी हो गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार बाढ़ तटीय क्षेत्र का दौड़ा कर रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर है। यही नहीं अपने क्षेत्र में विकास की गिनती अनगिनत बताने वाले नेताजी के दावों की पोल खुल रही है। बाढ़ पीड़ितों का कहना आ रहा है कि हर वर्ष ऐसे ही बाढ़ की पानी आता और जाता है, किसी के द्वारा कोई सहयोग नहीं मिलती है और इस बार का तो कहना मुश्किल है कि एक सप्ताह बीतने के बावजूद भी कोई सहयोग के लिए नहीं आयें हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.