तेज रफ्तार बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर,बस में सवार तीन की हुई मौत, 11 घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कैमूर,जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहूली गांव के पास NH2 पर रविवार को सुबह एक तेज रफ्तार बस ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी जिसमें बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस गया से पिंडदान करा कर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जा रही थी तभी चालक को नींद आने लगी जिसके कारण तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक में जाकर टकरा गई।

घटना रविवार को सुबह 5:00 बजे की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस एवं एनएचएआई की टीम के द्वारा सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया जहां पर इलाज चल रहा है। जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। वही शव को पुलिस के द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतकों में बस का खलासी, पंडा और एक यात्री शामिल है। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं जो की गया से पिंडदान करके अपने घर वापस लौट रहे थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article