खगड़िया लोजपा के जिला प्रधान महासचिव बने शम्मी पासवान, बैठक में आज सदस्यता ग्रहण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में लोजपा की एक दिवसीय बैठक जिला अध्यक्ष शिवराज यादव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ परशुराम पासवान, प्रदेश महासचिव बिभूत भूषण पासवान प्रदेश सचिव रतन पासवान प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश पासवान की गरिमामयी उपस्थित रही।

इस दौरान शम्मी पासवान को जिला प्रधान महासचिव एवं रामविलास पासवान को एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि लोजपा रामविलास एवं उसके कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत है। जिसे तोड़ना नितिश जी तो क्या किसी के बस में नहीं है। चिराग पासवान के जितना मजबूत इरादा है उतना मजबूत विरोधियों का कलेजा भी नहीं है। आने वाले समय में चिराग पासवान जी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विज़न के साथ बिहार का समुचित विकास होगा।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article