शिवरात्रि पर दिखा भक्तिमय माहौल, बनारस के पंडितों ने कराई चारों पहर की पूजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

नालंदा:  चंडी प्रखंड के भासिनबिगहा गांव में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बनारस से आए पंडितों ने चारों पहर की पूजा कराई। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। बनारस से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ चारों पहर की पूजा कराई। सुबह, दोपहर, शाम और रात को अलग-अलग पूजा विधान संपन्न हुए। गंगा जल, दूध, शहद, दही, बेल पत्र पंचामृत से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया और महारूद्राभिषेक एवं पूजन किया गया। चारों पहर की पूजा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव के लोगों ने सामूहिक प्रयास से इस भव्य आयोजन को सफल बनाया।

रविवार को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article