- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार के मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड के रक्सा पंचायत मे देर रात तिरहुत नहर का बांध टूट गया और देखते ही देखते काफी तेजी से कई वार्डो में पानी प्रवेश कर गया, अब तो हालात बाढ़ जैसी हो गई है, क्योंकि घरों और सड़कों पर पानी फेल चुका है, लोग त्रासदी झेलने को मजबूर हो गए है, लोग अपने घरों से जान बचाकर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर है. ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक जिला प्रशासन के तरफ से किसी तरह की कोई राहत का उपाय नही किया गया है और न ही कोई सुध लेने पहुचां है.
वही इलाके में पहुँचे लोगों का हालचाल जानने पूर्व मंत्री व BJP नेता अजित कुमार पहुंचे, जहा उन्होंने बताया कि उमीद करते है कि बहुत जल्द प्रशासन के तरफ से गरीबों को मदद की जाएगी और अगर इसमें कोताही बरती गई तो हम तो लड़ने भिड़ने वाले लोग है लड़ाई शुरू हो जाएगी.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
