- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -गया ओटीए परिसर में आज कमांडेंट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वैसे कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया जो अपने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गया ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पी एस मिन्हास के द्वारा कैडेट्स को बिभिन्न प्रकार के मैडल से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में यहां से पास आउट होने वाले ऑफिसर्स को शुभकामनाएं दी।
मालूम हो कि इस बार यहां पासिंग आउट परेड आगामी 8 जून को है। उसके पूर्व संध्या पर मल्टी एक्टिविटी डिसप्ले का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बहादुर जवानों के द्वारा एक से बढ़कर एक रोमांचक करतब प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार गया ओटीए से 120 कैडेट्स पास आउट हो रहे हैं।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
