AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया में तेल टंकी की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के गुरारू बाजार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वर्षों से बंद पड़ी तेल टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

ऐसे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरारू बाजार के समीप जमीन के अंदर बनी तेल टंकी करीब तीन से चार सालों से अनुपयोगी पड़ी थी। शनिवार को उसकी सफाई की जा रही थी। जैसे ही मजदूर एक-एक कर टंकी में उतरे, जहरीली गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से बेहोश हो गए। कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई।

मृतक मजदूर स्थानीय निवासी

सभी मृतक मजदूर गुरारू के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शव रखकर सड़क जाम

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने परिजनों को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण गुरारू बाजार के कई हिस्सों में आवाजाही प्रभावित रही।

पुलिस और प्रशासन मौके पर

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को शांत कराने और जाम हटाने की कोशिश की गई। वहीं प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

इलाके में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।