घर जाने के दौरान दो बाइक सवार युवक को बस ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK कैमूर: घर जाने के दौरान बाइक सवार दो युवक को बस ने टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया समेकित चेक पोस्ट के समीप वाराणसी की तरफ से गलत दिशा से आ रही यात्री बस ने सामने से आ रही स्कूटी सवार दोनों युवक दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहियाव गांव के रहने वाले रोहित कुमार व अमरेंद्र कुमार को जोरदार टक्कर मार दिया और इस घटना में दोनों युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी।

घटना के आस पास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री बस को भी जप्त किया। इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article