ज्वेलरी शॉप के मालिक के साथ हो गया बड़ा कांड, पुलिस बता उतरवा लिया 7 लाख का सोना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- GAYA- गया जिला मे इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, स्थानीय सिविल लाइंस थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर समाहरणालय के गेट और एसएसपी कार्यालय के पास टहल रहे थे ज्वेलर्स के मालिक विकाश कुमार को पुलिस के नाम पर तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने लगभग सात लाख का आभूषण लूट लिया।

 

घटना के शिकार हुए विकाश कुमार ने कहा मैं सुबह सुबह प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह में अपने घर रमना से गांधी मैदान जा रहा था, तभी समाहरणालय के पहला गेट पर एसएसपी कार्यालय के पास तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने खुद को पुलिस अधिकारी कह कर मुझे रोक लिया और कहा कि तुमको पता नहीं है आजकल चेन स्नेचर घूम रहा है तुम इतना सोना पहन कर क्यों जा रहे हो इसे उतार कर रखो यह कह कर उतरवा लिया और उसके बाद तीनो भाग गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

उक्त घटना की जानकारी स्थानीय सिविल लाइंस थाना को दिया गया तो, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने गए।

 

वहीं बुलियन एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार वर्मा ने अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किया।. बाईट विकास खुमार बरनवाल. बाईट संजय कुमार बरनवाल रिपोर्ट मनोज कुमार. गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article