चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर:  केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भागलपुर के कहलगांव पहुंचे यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोले उन्होंने कहा कि आपकी आंखों में धूल झोंक कर विपक्षी दल सरकार बनाना चाहते हैं। देश को बचा लीजिए, यही कहने आया हूं देश आगे बढ़ रहा है आगे बढ़ने की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए। आप सब से अपील करने आया हूं, एनडीए के प्रत्याशी अजय कुमार मंडल को भारी मतों से विजयी दिलाइए। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों के उत्थान और उनके विकास के बारे में सोचा जाना चाहिए। विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आप देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते है। हम लोग इस काम को पूरा नहीं करने देंगे। गुजरात में बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए। ये कहते है कि देश में लोकतंत्र खतरे में आ गया है। विपक्षी दलों की ओर से संपत्तियों का सर्वे कराए जाने का एक नया शगूफा छोड़ा जा रहा है। यूपीए कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के चीजों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article