555 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का सीएम ने किया निरीक्षण, दिए बड़ी सौगात

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सरकारी कार्य योजनाओं के निरीक्षण को लेकर लागातार कई जिलों का भ्रमण कर रहे हैं.इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरा पहुंचे.जहां उन्होंने शहर के दक्षिणी छोर पर 555 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण किया.इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव भी पहुंचे और वहां उन्होंने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन,राजकीय बुनियादी 10+2 विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,हेल्थ एंड वेलनेस का उद्घाटन किया.इसके अलावा नीतीश कुमार 12 थानों में 20 सीटेट महिला बैरेक के निर्माण का भी शिलान्यास किया.इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहे.

सीएम के आगमन को लेकर ग्रामीण और उनके कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई.जबकि सीएम के परिभ्रमण कार्यक्रम को मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरुस्त थी.मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस मेडिकल कालेज और अस्पताल का निरीक्षण किया है.उसके बन जाने के बाद इस जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले के लोगों को भी काफी फायदा होने वाला है.गौरतलब है कि बड़हरा प्रखंड के खवासपुर थाना भवन आउट हाउस का 5,64,02,750 रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा.वहीं बबुरा थाना भवन और आउट हाउस 5,11,75,400 रुपए की लागत से निर्माण कराया जाएगा.जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 110 लाभुकों को 3,76,00,000 राशि का वितरण किया.इसके अलावा कुल 15 करोड़ 66 लाख 57 हजार 650 रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और 41 करोड़ 63 लाख 86 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन भी अपने हाथों से आज किया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर मुख्यमंत्री के द्वारा आज जो शिलान्यास किया गया है.उनमें मुख्य रूप से आरा के नवादा थाना में 20 सीटेट महिला बैरेक का 59,07,950 रूपए से निर्माण कार्य होगा. जीविकोपार्जन के तहत 600 लाभुकों को 1,84,36,000 राशि दिया गया है.मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 105 लाभुकों को 1,31,25,000 के लागत की चाभी का वितरण हुआ और करीब 1500 सौ भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरण किया गया.इसके साथ ही 50 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article