- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के तेतरामा गांव में एक कट्टा जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही बदमाशों ने गोलीबारी और रोड़ेबाजी की। दरअसल एक महीने से रामकुमार का गांव के ही मालो यादव धर्मवीर यादव से एक कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा था। इन लोगों के द्वारा युवक रामकुमार की एक कट्ठा जमीन को जबरन अपने नाम करवाना चाह रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार को धर्मवीर यादव मालो यादव मुन्ना यादव समेत आधे दर्जन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिससे एक गोली युवक के पैर में लग गई।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी कोई इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस घटना की सूचना पूर्व में मानपुर थाना को दी गई थी लेकिन थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
