नशा शराब में होती तो नाचती बोतल, शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बोतल के साथ बार बालाओं का डांस का वीडियो हुआ वायरल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बावजूद, जिले में शराब का कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। हद तो तब होती है जब पुलिस थाना के महज कुछ दूरी पर बार बालाओं के साथ डांस और शराब पार्टी होती है और पुलिस बेखबर रहती है।

मामला पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र की है। बार बालाओं के साथ डांस करते और शराब पीते एक युवक का वीडियो तेजी से सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। शराबबंदी वाले बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली से यह तस्वीर बेहद हैरान करने वाली है। एक समारोह में ऑकेस्ट्रा के दौरान एक युवक बार बालाओं के साथ शराब की बोतल लेकर ठुमका लगा रहा है।

स्टेज पर वॉलीवुड गीत पर ठुमके लगाती नचनिया और रंगीन रात में शराब की बोलत लेकर जाम झलकाता शराबी। तस्वीरें शराबबंदी वाले बिहार के सुगौली की है, जहां ऑकेस्ट्रा में नचनिया के ठुमके पर शराबबंदी कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। बताया जाता है कि हाल ही में थाना क्षेत्र के शिवालय रोड स्थित अहिरपट्टी में घारी काल कथा और पूजा मटकोर था। मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बॉलीवुड की मशहूर गीत ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ पर नचनिया ठुमका लगा रही थी। इस गाने पर सुगौली नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 15 अहिरपट्टी निवासी खेदू राय का पुत्र मिठु यादव नाम का एक युवक शराब की बोतल लेकर स्टेज पर पहुंच गया और जाम झलकाते हुए नचनिया के साथ ठुमके लगाने लगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article