ट्रेन से करने वाले यात्रियों को अब भिड़ का का नहीं करना होगा सामना, मिलेगी ये सुविधा….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिना रिजर्वेशन ट्रेन में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. अब जनरल कोच में खचाखच भीड़ के बीच धक्‍का-मुक्‍की करते हुए सफर नहीं करना पड़ेगा. रेल मंत्रालय ने ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल कोच बढ़ाने का फैसला किया है. ये कोच मेल और एक्‍सप्रेस दोनों ही तरह की ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे. रेलवे की मंशा जनरल कोच में जाने वालों को भी आरामदायक सफर कराने की है.

दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्‍ट और वीडियो सामने आए जिसमें जनरल कोच में भीषण गर्मी के बीच लोग खचाखच भीड़ में सफर करने को मजबूर थे. लंबी दूरी की ज्‍यादातर ट्रेनों का यही हाल है और लाखों लोग रोजाना धक्‍का-मुक्‍की के बीच जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं. लेकिन, रेलवे ने अब जनरल कोच की संख्‍या बढ़ाने का फैसला लेकर इन यात्रियों को बड़ी राहत दी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article