डायरिया के शिकार हुए एक परिवार के चार भाईबाहन में से दो सगी बहनों की मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- इस समय की सबसे बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से आ रही है जहां डायरिया के शिकार हुए एक परिवार के चार भाईबाहन में से दो सगी बहनों की मौत हो गई तो वहीं उसके अन्य दो बच्चे भी डायरिया की शिकायत के बाद अस्पताल में कराएगा गया भरती । डॉक्टर की टीम गांव पहुंच जांच में जुटी ।

पूरा मामला मुंगेर मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर असरगंज प्रखंड के सती स्थान गांव का है । जहां पशुपालक राजकुमार यादव के पांच बच्चे है जिसमे से दो बेटी पांच वर्षीय प्राची और 11 वर्षीय काजल को एक दिन पूर्व डायरिया की शिकायत होने के बाद परिजनों के द्वारा स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती कराया गया। जहां इलाज होने के बाद जब वह दोनो ठीक हो गई तो। उस जहर ले आया गया। रात्रि में सोने के बाद सुबह दो बजे दोनो बच्चियों के तबियत फिर खराब होने लगी और देखते देखते दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया । जिसके बाद घर में कोहराम मच गया । पर इधर राजकुमार के एक 3 वर्षीय बेटी रामा कुमारी और 8 वर्षीय बेटा रूस्तम कुमार भी डायरिया के चपेट में आ गया ।

जिसे तत्काल असरगंज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भरती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है । परिजनों के अनुसार मृतक के दादा की आठ दिन पूर्व मौत हो गई थी और घर में उसी के इस श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी । और फिर डायरिया के चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि दो अस्पताल में भरती है । डॉक्टरों ने बताया की डायरिया से दो बच्चियों की।मौत हो गई जबकि दो की तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिय असरगंज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद स्वास्थ महकमा में हड़कंप मच गया । और आनन फानन में डॉक्टरों की टीम घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गए ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article