टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर प्रशासन सख्त, रोज 4500 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य तय

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा,03 जून, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को एनआईसी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम 4500 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने और सभी मामलों को निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की भी टीबी की जांच की जाए, ताकि कोई भी संभावित मरीज जांच और उपचार से वंचित न रह जाए।

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार के प्रति आम लोगों में व्यापक जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की जाए। डीएम ने कहा कि बीमारी की समय पर पहचान, त्वरित इलाज और जनसहभागिता से ही जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है।

समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article