साड़ी की दुकान में तीन महिलाओं ने गोद के बच्चे की आड़ में की चोरी, cctv फुटेज वायरल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर इन दिनों भागलपुर में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से तीन महिला भागलपुर सुल्तानगंज के अब्जुगुंज स्थित एक कपड़े की दुकान में पहुंचती है,और दुकानदार से साड़ी दिखाने की बात कहती है.

महिलाएं दुकानदार को अलग-अलग साड़ी दिखाने की बात में उलझाए रखती है और इसी बीच एक महिला जिसके गोद में बच्चा रहता है काफी तेजी से साड़ी के एक बंडल को अपने शरीर के अंदर छुपा लेती है, और बातों बातों में ही दुकान से रफूचक्कर हो जाती है, दुकानदार को जब इस बात का एहसास होता है तो वह सीसीटीवी फुटेज चेक करता है और उसके बाद उसे महिलाओं के करतूत की जानकारी मिलती है, जिसके बाद उसने सुलतानगंज थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article