तेजस्वी के है तीन यार,आतं*कवाद, भ्रष्टाचार ,उग्रवाद- उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – जहानाबाद चुनाव प्रचार आखरी दिन एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के तीन यार हैं आतंकवाद भ्रष्टाचार और उग्रवाद।इनके पूरे परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है और अब देश को बर्बाद करना चाहते हैं ,लेकिन जनता नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है।

इसलिए इस लोकसभा के चुनाव में जनता ऐसे लोगो को सबक सिखाएगी उन्होंने मतदाताओं से अपील करने आए हैं कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों को सबक सिखाने का काम करें उनकी सरकार थी तो चरवाहा विद्यालय खोला जाता था और पूरा बिहार में जंगल राज्य कायम हो गया था, दिन में लोग घर से निकलने से डरते थे। वही उन्होंने छात्र हर्ष की हत्या पर उन्होंने कहा कि राजद एव बामपंथी के लोग अपराध एवं उग्र बाद को पनाह देना चाहते हैं ।लेकिन मेरी सरकार ऐसा नहीं होने देगी इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा कड़ी कड़ी सजा दी जाएगी उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव नौकरी का नौकरी ढिंढोरा फीट रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article