तेज रफ्तार का कहर,हलवाई का काम कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंदा, मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर हलवाई का काम कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंदा मौके पर युवक की मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले किया सड़क जाम । पुलिस ने हाईवा के ड्राइवर को लिया हिरासत में । पिछले तीन घंटों से जाम के कारण लोग परेशान । गाड़ियों की लगी लंबी कतार ।

जानकारी के अनुसार खड़गपुर थाना क्षेत्र निवासी शंभू साह जो हलवाई का काम करता है और काम करके अपने घर को लौट रहा था की ठीक उसी समय लोहची बाजार के पास वह तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शंभू की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जहां ड्राइवर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया तो मुआवजे की मांग को ले शव को बरियारपुर – खड़गपुर मुख्यमार्ग पे रख कर सड़क को जाम कर दिया । परिजनों और ग्रामीणों का कहना है की आए दिन इस रूट पर हादसे होते है और इधर कुछ दिनों से हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है । परंतु प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है । लगभग दो घंटे से ज्यादा जाम के बाद दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई । जाम की सूचना पा मौके पर बीडीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच लोगों को समझा बुझा जाम तुड़वाने में जुटे । मृतक के दो बेटा एक बेटी और पत्नी जिसका वो सहारा था ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article