तेज रफ्तार हाईवे ने बाइक में मारी टक्कर,एक महिला दर्दनाक मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद, तेज रफ्तार हाईवे ने बाइक में टक्कर मार दि जिससे पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।  घटना नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड की है। मृतक महिला की पहचान माली थाना क्षेत्र के कामदार पुर गांव निवासी पिंटू सिंह की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी औरंगाबाद इलाज करने के लिए आए थे और इलाज करा कर अपने घर वापस लौट रहे थे।

तभी तेज रफ्तार हाईवे ने टक्कर मार दी जिससे की पत्नी की घटना पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशीत लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे कि गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आवा गमन काफी देर तक बाधित रहा। वही इस जाम में स्कूली बच्चे भी काफी देर फंसे रहे। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article